Tuesday, May 5, 2026

पटना शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है

Share

पटना शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे हवा जहरीली हो गई है। राजधानी का समनपुरा इलाका सबसे अधिक प्रदूषित है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया है। प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और प्रशासन इसे नियंत्रित करने के प्रयास कर रहा है।

पटना। राजधानी की हवा इन दिनों दिल्ली जैसी हो गई है। शहर में बीते एक सप्ताह में वायु प्रदूषण का स्तर तीन सौ के आसपास रहा है। सबसे अधिक समनपुरा इलाके की हवा प्रदूषित हो गई है।

रविवार को भी पटना का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 175 दर्ज किया गया, जबकि समनपुरा का एक्यूआइ रविवार को 305 दर्ज किया गया। इसे रेड श्रेणी में रखा गया है।

  • दानापुर का 184, शेखपुरा का 129, तारामंडल के पास 128, मुरादपुर का 173 एवं राजवंशी नगर का 133 एक्यूआइ दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़े के अनुसार, रविवार को समनपुरा की तुलना में बिहारशरीफ की हवा सबसे प्रदूषित रही। यहां पर एक्यूआइ 306 दर्ज किया गया। प्रदेश में आरा की हवा सबसे स्वच्छ रही, जहां का एक्यूआइ 64 दर्ज किया गया।
  • मौसम विज्ञानी ने बताया कि सर्दी के दिनों में वायु की गुणवत्ता घटते-बढ़ते रहती है। सर्द दिनों में तापमान कम होने के कारण हवा का घनत्व बढ़ता है। हवा के घनत्व के बढ़ने और तापमान के कम होने के कारण प्रदूषित हवा नीचे रह जाती है।
  • ऐसे में वह धुंध की तरह दिखती है। कोहरे के साथ प्रदूषण और खतरनाक गैस मिश्रण बनाता है। इस कारण कई स्थानों पर प्रदूषण का स्तर बढ़ता-घटता रहता है। वहीं, प्रदेश की भौगोलिक संरचना का असर भी शहर की वायु गुणवत्ता पर प्रभाव डालता है।
  • मिट्टी ठोस नहीं होने के कारण हवा में धूलकण की मात्रा इस मौसम में अधिक हो जाती है। गर्म हवा ऊपर उठने के साथ ठंड हवा नीचे आती है। इससे वायुमंडल में व्याप्त धूल-कण जमा होने लगती है।

मौसम में चलने वाले पश्चिमी हवा में व्याप्त कणों की वजह से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ता है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हो रहे निर्माण कार्य के कारण हवा का स्तर खराब होता है। शहर के अलग-अलग जगहों पर लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव नियमित रूप से हो तो हवा को स्वच्छ रखा जा सकता है।

प्रमुख शहरों का सूचाकांक

स्थानAQI
अररिया71
औरंगाबाद94
भागलपुर107
दानापुर106
बक्सर125
गया127
हाजीपुर154
कटिहार107
मोतिहारी119
सहरसा108
सासाराम143
राजगीर88

वायु गुणवत्ता की श्रेणी

श्रेणीAQI रेंज
अच्छा0-50
संतोषजनक51-100
मध्यम प्रदूषित101-200
खराब201-300
बहुत खराब301-400
गंभीर401-450

Read more

Local News