Saturday, May 30, 2026

पटना-बेतिया आने-जाने में 3 घंटे बचेंगे, सीमांचल का सफर भी होगा आसान, ये हैं बिहार के दो फोरलेन प्रोजेक्ट…

पटना-बेतिया आने-जाने में 3 घंटे बचेंगे, सीमांचल का सफर भी होगा आसान, ये हैं बिहार के दो फोरलेन प्रोजेक्ट…

Share

Bihar Fourlane Road: बिहार के दो फोरलेन प्रोजेक्ट से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. बेतिया से पटना की दूरी घटेगी और तीन घंटे बचेंगे. किशनगंज के इस सड़क के बारे में भी जानिए…Bihar Four Lane Project: बिहार में दो फोरलेन प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है. यानी इसके निर्माण में पेच फंसा हुआ है. करीब 87 किलोमीटर की लंबाई में बनने वाले ये दो फोरलेन किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन नेशनल हाइवे है.इन दोनों फोरलेन सड़क के बन जाने पर सीमांचल के लोगों को भी काफी सहूलियत होगी. जबकि पटना से बेतिया जाना भी आसान हो जायेगा. दोनों सड़क निर्माण कार्य की तमाम बाधा खत्म होने का इंतजार लोगों को है.

क्या है दोनों सड़कों का अपडेट

किशनगंज-बहादुरगंज और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन के लिए टेंडर के जरिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया पिछले कई महीने से चल रही है. लेकिन टेंडर अबतक फाइनल नहीं हो सका है. दरअसल, इन दोनों सड़कों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से अंतिम रूप से मंजूरी अभी नहीं मिली है. मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों प्रोजेक्ट का टेंडर फाइनल हो जाएगा. इसके बाद चयन किए गए एजेंसी को काम अवार्ड कर दिया जाएगा और सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा.

Read more

Local News