पटना जिले के हाई स्कूलों को वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई और कोचिंग का लाभ मिलेगा
पटना। जिले के हाई स्कूलों को वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके तहत स्कूलों में पढ़ाई से लेकर कोचिंग तक सुविधा ऑनलाइन प्रदान की जाएगी।
स्कूलों में वाई-फाई की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने स्कूलों की समीक्षा करना शुरू कर दिया है। जिले में 464 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल हैं।
स्कूलों को अगर यह सुविधा प्रदान की जाती है तो बच्चों को पढ़ाई के साथ ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने लगेगी। शिक्षा विभाग ने सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन कोचिंग संचालन के लिए पहले तैयारी कर रहा है।
इसी को देखते हुए सभी स्कूलों को वाई-फाई की सुविधा प्रदान की जाएगी। कोचिंग के अलावा स्कूलों बने आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास में विद्यार्थी विभिन्न विषयों के रिकॉर्डेड पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे।
इसके साथ ही ई-बुक्स और इंटरेक्टिव कोर्स के माध्यम से भी विद्यार्थी पाठ्यक्रम को आसानी से समझ सकेंगे। हाई स्कूलों में हाई स्पीड फाइबर नेट कनेक्शन लगाए जाएंगे।
इंटरनेट की मदद से विद्यार्थी विज्ञान और पर्यावरण आदि विषयों में अधिक जानकारी एकत्रित कर बेहतर प्रोजेक्ट और असाइनमेंट बना सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी के तहत डिजिटल लिट्रेसी को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
हाई स्कूलों को सौंपी गई आठ बिंदुओं वाली फॉर्म
जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से स्कूलों में वाई-फाई कनेक्शन लगाने के लिए प्रधानाध्यापकों कई जानकारियां मांगी गई है। स्कूलों को भेजे गए फार्मेट आठ बिंदुओं की जानकारी मांगी गई।
फार्म को सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भर कर 24 घंटे के अंदर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है। स्कूलों को सौंपे गए फार्मेट में प्रखंड, विद्यालय का नाम, प्रधानाध्यापक का नाम, मोबाइल नंबर, इंटरनेट कनेक्टिविटी की उपलब्धता है या नहीं, स्मार्ट क्लास संचालित है या नहीं और वाई-फाई युक्त स्मार्ट टीवी है या नहीं आदि शामिल है।


