Sunday, May 3, 2026

पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को ठंड और कोहरे के कारण हवाई परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

Share

पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को ठंड और कोहरे के कारण हवाई परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। कुल 23 उड़ानें, जिनमें 13 आगमन और 10 प्रस्थान वाली थीं, एक से दो घंटे की देरी से संचालित हुईं। दिल्ली, बेंगलुरु, रांची, चंडीगढ़, लखनऊ, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। हालांकि, कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई

पटना। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर हवाई परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में असर कम देखा गया और किसी भी उड़ान को रद नहीं किया गया।

बावजूद इसके देश के विभिन्न शहरों में कोहरे की स्थिति के कारण पटना आने-जाने वाली कुल 23 उड़ानें निर्धारित समय से देरी से संचालित की गईं। जानकारी के अनुसार, पटना आने वाली 13 और प्रस्थान करने वाली 10 उड़ानें एक से दो घंटे की देरी से संचालित हुईं।

पटना से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई805 करीब दो घंटे विलंब से रवाना हुई। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली जाने वाली उड़ान अपने तय समय से एक घंटे की देरी से दोपहर 12.35 बजे उड़ी।

इसी तरह इंडिगो की रांची जाने वाली उड़ान 6ई6902 एक घंटे, चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान 6ई6485 ढाई घंटे की देरी से शाम 4.26 बजे तथा लखनऊ जाने वाली उड़ान 6ई925 एक घंटे की देरी से शाम 4.10 बजे रवाना हुई। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से पटना आने वाली करीब 10 उड़ानें 30 से 45 मिनट की देरी से पहुंचीं।

Read more

Local News