Monday, May 4, 2026

पटना एयरपोर्ट पर 31 जोड़ी फ्लाइट का परिचालन – 10 उड़ानें रद रहीं।

Share

पटना एयरपोर्ट पर 31 जोड़ी फ्लाइट का परिचालन हुआ। कुछ तकनीकी कारणों से 10 उड़ानें रद रहीं। अचानक उड़ानें रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटना। तीन दिसंबर से प्रभावित चल रहीं इंडिगो की सेवाएं धीरे-धीरे पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है। इससे जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना पर उड़ानों की संख्या बढ़ी है। हालांकि स्थिति सामान्य होने में अभी समय लगेगा।

बुधवार को दिनभर में आने और जाने वाली कुल पांच जोड़ी यानी 10 उड़ानें रद कर दी गईं। इनमें सभी फ्लाइट इंडिगो की हैं। अचानक उड़ानें रद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर जानकारी के इंतजार में बैठे रहे, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजना रद करनी पड़ी। इस बीच यात्रियों के लिए राहत की बात ये रही कि एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस व स्पाइसजेट की 31 जोड़ी उड़ानें आईं व गईं। यानी, 62 फ्लाइट ने उड़ानें भरीं।

यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 0612-220797 व 9471000714 पर यात्री 24 घंटे अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं या सहायता के लिए फोन कर सकते हैं।

इंडिगो की ये उड़ानें रहीं रद

फ्लाइट नंबर (जाने वाली)फ्लाइट नंबर (आने वाली)रूट
6E 7136E 663कोलकाता → पटना → कोलकाता
6E 64516E 6452बेंगलुरु → पटना → बेंगलुरु
6E 9156E 6683हैदराबाद → पटना → हैदराबाद
6E 65496E 6550दिल्ली → पटना → दिल्ली
6E 6786E 679चेन्नई → पटना → चेन्नई

विलंब हुईं उड़ानें

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पटना पर बुधवार को बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट करीब दो घंटे विलंब से पहुंची। इसी प्रकार मुंबई से आने वाली इंडिगो की तीन फ्लाइट भी विलंब से पहुंची।

Read more

Local News