Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने खूंटी में आदिवासी नेता एवं पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या पर सवाल खड़े किए हैं. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि सोमा मुंडा की निर्मम हत्या से मर्माहत हूं.
- इस सरकार के शासनकाल में आदिवासी समाज को लगातार निशाना बनाया जाना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है. राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है.
सरकार आम जनता, विशेषकर आदिवासी समाज को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. खूंटी पुलिस से कहा है कि इस जघन्य हत्या कांड में संलिप्त दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करें.


