Saturday, May 2, 2026

नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 11 लाख से अधिक जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये नहीं मिल पाए हैं।

Share

नीतीश सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 11 लाख से अधिक जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये नहीं मिल पाए हैं। केवाईसी संबंधी तकनीकी और दस्तावेजी अड़चनों के कारण यह राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। सर्वाधिक प्रभावित पूर्वी चंपारण है। ग्रामीण विकास विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, ताकि केवाईसी अपडेट हो सके और महिलाओं को जल्द भुगतान मिल सके

 नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा से संबंधित लगभग लक्ष्य प्राप्त कर ली है।

फिर भी 11 लाख से अधिक जीविका दीदियों के खाते में केवाईसी (KYC) के कारण राशि नहीं पहुंची है। इसमें सर्वाधिक एक लाख से अधिक संख्या पूर्वी चंपारण जिले के जीविका दीदियों की है।

इसके उपरांत मधुबनी में 76758 मुजफ्फरपुर, 53 हजार दरभंगा एवं 51 हजार कटिहार जिले में भुगतान केवाईसी के कारण लंबित है। 

नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण आजीविका योजना जीविका से जुड़ी 11 लाख से अधिक दीदियों के लिए राहत की उम्मीद फिलहाल अधर में लटक गई है।

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केवाईसी की तकनीकी एवं दस्तावेजी अड़चनों के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। 

सरकारी स्तर पर तय प्रावधानों के अनुसार, जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को बैंक खातों के माध्यम से सीधे सहायता राशि हस्तांतरित की जानी है।

लेकिन बड़ी संख्या में खातों की केवाईसी अपूर्ण, असंगत या अपडेट न होने के कारण भुगतान प्रक्रिया रुक गई। अधिकारियों के मुताबिक, कई खातों में आधार लिंक नहीं है, कहीं नाम/पता/जन्मतिथि में त्रुटि है, तो कहीं मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।

कुछ मामलों में पुराने खातों के निष्क्रिय (डारमेंट) होने से भी भुगतान अटक गया है। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है।

जीविका दीदियों का कहना है कि उन्होंने समूह बैठकों में आवश्यक कागजात जमा किए, फिर भी बैंक स्तर पर तकनीकी कारणों से केवाईसी अपडेट नहीं हो पा रही।

जिलेवार लंबित भुगतान

  • अररिया : 32583
  • अरवल : 2594
  • औरंगाबाद :12578
  • बांका : 19992
  • बेगूसराय : 28107
  • भोजपुर : 17798
  • बक्सर : 10281
  • दरभंगा : 53892
  • गया : 22382
  • गोपालगंज : 22382
  • जमुई : 8356
  • जहानाबाद : 6450
  • कैमूर (भभुआ) : 11959
  • कटिहार : 51091
  • खगड़िया : 10289
  • किशनगंज : 18569
  • लखीसराय : 3884
  • मधेपुरा : 26847
  • मधुबनी : 76758
  • मुंगेर : 5779
  • मुजफ्फरपुर : 66043
  • नालंदा : 21133
  • नवादा : 9929
  • पश्चिम चंपारण : 55128
  • पटना : 40707
  • पूर्वी चंपारण : 111795
  • पूर्णिया : 35410
  • रोहतास : 22466
  • सहरसा : 26188
  • समस्तीपुर :48112
  • सारण : 39103
  • शेखपुरा : 3409
  • शिवहर : 6949
  • सीतामढ़ी : 32765
  • सिवान : 34849
  • सुपौल : 30156
  • वैशाली : 55111

      कुल : 1110886

Table of contents [hide]

Read more

Local News