पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है. शुक्रवार शाम 5 बजे आयोजित इस बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगी है. सड़क हादसे में शिकार आश्रितों को डबल मुआवजा देने, प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत समेत कई प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने अपनी सहमति दी है.
सड़क हादसे में डबल मुआवजा: नीतीश कैबिनेट ने तय किया है कि अब सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को अब पहले से डबल मुआवजा मिलेगा. परिवहन विभाग की ओर से 2 लाख की जगह 4 लाख रुपये दिए जाएंगे.

प्रवासी श्रमिकों के लिए राहत: कैबिनेट में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अगर किसी प्रवासी मजदूर की बिहार के बाहर या देश के बाहर मौत होती है तो शव को राज्य सरकार के खर्चे पर घर लाया जाएगा. साथ ही राज्य के बाहर किसी हादसे का शिकार होता है तो उसका खर्च भी सरकार उठाएगा.
जिलों की बैठक में अब सांसद और विधायक के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकेंगे. इसके साथ ही शहरी विकास कार्यों में तेजी लाने के मकसद से नगर परिषद में स्थायी सशक्त समिति को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है.


