Thursday, July 9, 2026

नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

Share

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर संगमघाट पुल के समीप नहाने के दौरान छठी क्लास के छात्र की डूब कर मौत हो गयी. उसकी पहचान मिठनसराय माधोपुर के विनोद राम के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान शिवम और उसके दो दोस्त डूबने लगे. किसी तरह शिवम के दोनों दोस्त डूबने से बच गये. शिवम गहरे पानी में जाने के कारण नदी में ही डूब गया. शिवम के दोस्तों ने डूबने की सूचना शिवम के परिजनों को दी. सूचना पर शिवम के पिता और उसके परिजन मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की. देर शाम तक खोजबीन जारी रही. परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना एक बजे दी गयी थी लेकिन चार बजे प्रशासनिक मदद मिली है. हालांकि खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम शिवम की तलाश में जुटी हुई है. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि तीन दोस्त नहाने गए थे. उसी दौरान एक की डूब कर मौत हो गयी. शव देर शाम तक नहीं मिला है. खोजबीन जारी है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News