Tuesday, March 31, 2026

नदी में डूबने से एक की मौत

Share

स्थानीय थाना क्षेत्र के नया टोला गांव निवासी 51 वर्षीय अखिलेश मांझी की मौत नरहन्ना नदी में डूबने से हो गई.

थरथरी. स्थानीय थाना क्षेत्र के नया टोला गांव निवासी 51 वर्षीय अखिलेश मांझी की मौत नरहन्ना नदी में डूबने से हो गई. बताया जाता है कि वे बुधवार शाम में शौच के लिए निकले थे. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे नरहन्ना नदी में एक शव तैरता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मुखिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिवार को तत्काल राहत के तौर पर कबीर अंत्येष्ठि योजना के अंतर्गत 3,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. गांव में घटना को लेकर शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News