Thursday, February 26, 2026

नथिंग अगले महीने में एक नई फोन सीरीज लॉन्च करने वाली है.

Share

 नथिंग अगले महीने यानी मार्च में अपनी नई फोन सीरीज को लॉन्च करने वाला है. इस फोन सीरीज का नाम Nothing Phone 4a Series है. कंपनी ने इस फोन सीरीज की लॉन्च का ऐलान कर दिया है और इसे 5 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा. नथिंग ने कुछ दिन पहले ही इस फोन का फर्स्ट लुक रिवील किया था और अब कंपनी ने एक नए कलर का खुलासा किया है.

नथिंग अभी तक अपने फोन्स को ब्लैक, व्हाइट और कुछ मॉडल्स को ब्लू कलर में लॉन्च करते आई है, लेकिन पहली बार कंपनी पिंक कलर में भी अपना फोन लॉन्च करने वाली है. आज कंपनी ने Nothing Phone 4a का पिंक कलर वाला मॉडल टीज़ किया है. पिंक कलर इस ब्रांड के लिए काफी फ्रेश और एक्सपेरिमेंटल कदम माना जा रहा है.

पिंक कलर में नथिंग फोन

फोन का पिंक शेड हल्का है और बैक पैनल पर कुछ हिस्सों में मोनोक्रोम टच दिया गया है. रंग भले ही थोड़ा सॉफ्ट या फेमिनिन लगे, लेकिन डिजाइन पूरी तरह से नथिंग की सिग्नेचर स्टाइल में है. इसमें ट्रांसपेरेंट लुक भी नज़र आ रहा है. इस बार नथिंग ने अपने इस फोन के पिछले हिस्से पर एक हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया है, जिसमें पिल शेप का कैमरा पैनल देखने को मिल सकता है. इसमें दो लेंस फिट होंगे.

हालांकि, इस बार नथिंग फोन 4ए में सबसे खास बदलाव दाईं तरफ दिया गया नया Glyph Bar है. इसमें नौ छोटे-छोटे कंट्रोल होने वाले एलईडी लाइट्स होंगी और नीचे की ओर एक छोटा रेड एक्सेंट भी दिया गया है. पहले की तरह ये लाइट्स नोटिफिकेशन, कॉल या ऐप अलर्ट आने पर अलग-अलग तरीके से जगमगा सकती हैं, जिससे फोन का लुक और भी यूनिक बनता है.

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी ने फिलहाल इतना कंफर्म किया है कि इसमें Snapdragon चिपसेट मिलेगा. ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि पिछले मॉडल का अपग्रेड होगा. फोन में करीब 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है. इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP + 50MP + 8MP सेंसर्स दिए जा सकते हैं. इस फोन का लॉन्च इवेंट लंदन में आयोजिक किया जाएगा और यह भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे से शुरू होगा. इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी.

Read more

Local News