नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय एमएफओआई (मिलेनियर फार्मर ऑफ इंडिया) सम्मान समारोह में झारखंड के 20 किसानों को सम्मानित किया गया है. इनमें छह किसान 6 रामगढ़ जिसे के गोला प्रखंड के रहने वाले हैं. यह कार्यक्रम 7 से 9 दिसंबर तक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईएआरआई) में आयोजित हुआ. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य उन किसानों को सम्मानित करना था, जिन्होंने खेती में नवाचार, उत्कृष्ट उत्पादन और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से 10 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित की है
कार्यक्रम में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किसानों को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, विपणन, कृषि-उद्यम और नवाचार पर विशेष सत्र आयोजित किए गए, जिनमें किसानों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. इन किसानों की दिल्ली यात्रा, आवास और सभी आवश्यक खर्चों का वहन टीआरआई संस्था द्वारा वहन किया गया.
रामगढ़ जिले ये किसान हुए पुरस्कृत
समारोह में रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के 6 किसानों को पुरस्कृत किया गया. इनमें अभिषेक कुमार, अजय कुमार, प्रियंका कुमारी, सीता देवी, अहिल्या देवी व संजय कुमार महतो शामिल हैं. यह सम्मान समारोह किसानों के मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हुआ. आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजन किसानों को नई तकनीक, नवाचार, विपणन व कृषि को लाभकारी बनाने से जोड़ते हैं और खेती को नए आयाम प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.


