धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाकेदार कमाई कर रही है. धुरंधर ने अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने 14वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है. धुरंधर की कमाई पर ब्रेक लगाने के लिए जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश आज 19 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है. भारत में अवतार 3 का बढ़िया क्रेज है और दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर की ओर दौड़ रहे हैं. इस बीच धुरंधर ने 14वें दिन अपनी कमाई से क्या धमाल किया है, चलिए जानते हैं.
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14
धुरंधर ने 14वें दिन यानी गुरुवार को भारत में 25.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की भारत में कमाई 500 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. धुरंधर का 14 दिनों का डोमेस्टिक कलेक्शन 479.50 करोड़ रुपये हो गया है. कहना गलत नहीं होगा कि धुरंधर अपने तीसरे वीकेंड में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी.
धुरंधर डे वाइज कलेक्शन (ऑफिशियल)
| डे | कमाई (धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफिस) |
| 1 | 28.60 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 2 | 33.10 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 3 | 44.80 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 4 | 24.30 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 5 | 28.60 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 6 | 29.40 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 7 | 29.40 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 8 | 34.52 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 9 | 53.70 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 10 | 58.20 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 11 | 31.80 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 12 | 32.10 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 13 | 25.70 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| 14 | 25.30 करोड़ रुपये (कमाई का ऑफिशियल आंकड़ा) |
| कुल | 479.50 करोड़ रुपये (नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) |
धुरंधर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की नजर धुरंधर की कमाई पर बराबर बनी हुई है. आज 19 दिसंबर को उन्होंने एक बार फिर बताया है कि फिल्म ने फिर इतिहास रचा है. उन्होंने बताया कि दूसरे वीक में भी धुरंधर ने इतिहास रचा है. धुरंधर रुकने वाली नहीं है. तरण आदर्श के मुताबिक, धुरंधर दूसरे वीक में हाईएस्ट ग्राॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है, इसमें उसने हिंदी कलेक्शन में पुष्पा को पछाड़ दिया है. उनका कहना है कि आज अपने 15वें दिन धुरंधर भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
उनका मानना है साल के आखिरी महीने के अंत तक धुरंधर का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहने वाला है. वो यह भी मानते हैं कि फिल्म भारत में 600 करोड़ रुपये का आसानी से कलेक्शन कर लेगी. बता दें, धुरंधर ने पहले वीक 218 करोड़ रुपये और दूसरे वीक 261 करोड़ रुपये कमाए हैं और फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंच चुकी है.


