Wednesday, March 18, 2026

‘धुरंधर 2’ के तेलुगु और तमिल प्रीमियर शो कैंसिल कर दिए हैं.

Share

साउथ सिनेमा के मूवी लवर्स को बड़ा झटका लगा है. आदित्य धर की निर्देशित नई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज, 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो का प्रीमियर है. खबर है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म का तेलुगु और तमिल प्रीमियर शो कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, हिंदी प्रीमियर का शो अपने निर्धारित समय पर होगा.

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कई पेड प्रीमियर शो, शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही कैंसिल कर दिए गए हैं. इमरजेंसी के चलते इन क्षेत्रीय भाषा के शो की जगह फिल्म का ओरिजिनिल हिंदी वर्जन लेगा.

तमिलनाडु के कोयंबटूर में ब्रॉडवे सिनेमाज ने 18 मार्च को एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की. हालांकि, पूरे देश में पेड प्रीव्यू के शो मूल रूप से इस बुधवार शाम 5.30 बजे के लिए तय किए गए थे, लेकिन सिनेमा चेन ने बताया कि उपलब्धता न होने के कारण तमिल पेड प्रीव्यू शो रद्द करने पड़े.

उन्होंने आगे बताया कि इनकी जगह हिंदी पेड प्रीव्यू शो दिखाए जाएंगे और वे फिलहाल उन लोगों को पैसे वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं जिन्होंने टिकट खरीदे थे, साथ ही उन्होंने इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी.

सिनेमाज ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘आज शाम के लिए निर्धारित तमिल पेड प्रीव्यू, उपलब्ध न होने के कारण धुरंधर: द रिवेंज के प्रीमियर शो रद्द कर दिए गए हैं. इसके स्थान पर हिंदी पेड प्रीव्यू निर्धारित किए जाएंगे. हम जल्द ही रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. असुविधा के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह समस्या सिनेमाघरों तक फिल्म की फाइनल फाइलें पहुंचने में हुई देरी के कारण हुई है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म का हिंदी वर्शन तय शो शुरू होने से ठीक पहले ही सिनेमाघरों तक पहुंच पाया, और उस समय तक सबटाइटल पैकेज भी तैयार नहीं थे. वहीं तमिल और तेलुगु वर्जन की डबिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसके कारण प्रीमियर रद्द करे पड़े हैं.

Read more

Local News