‘धुरंधर 2’ की ग्रैंड रिलीज से पहले, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पूरे भारत में ब्लॉकबस्टर ‘पेड प्रीव्यू’ शो हुए। हालांकि, कुछ शो कैंसिल हो गए थे, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन जबरदस्त रहा. अब, सबकी नजरें ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओपनिंग के कुल कलेक्शन पर टिकी हैं. हालांकि आधा दिन बीत चुका है और फिर ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने आधे दिन में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
‘धुरंधर 2’ की कहानी
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कहानी हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी पर आधारित है, जो पाकिस्तान में भारत का एक ‘एसेट’ (जासूस) है. रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया यह किरदार देश की रक्षा के लिए किए गए बलिदान और साहस को दर्शाता है. यह फिल्म रहमान बलूच को मारने के बाद ल्यारी के बेताज बादशाह के तौर पर हमजा के उभार की कहानी बयां करती है.टिकट की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने महज एक घंटे में 109,000 टिकटों की बिक्री का चौंका देने वाला आंकड़ा पार किया है. इसने पुष्पा 2: द रूल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने बीएमएस पर प्रति घंटे लगभग 107.60,000 टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था. इसके साथ ही धुरंधर 2 प्लेटफॉर्म पर प्रति घंटे टिकटों की बिक्री के मामले में सबसे तेजी से बिकने वाली फिल्म बन गई है.
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
18 मार्च को ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू का प्रीमियर हुआ. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था और अब यह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन की सबसे बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाने की राह पर है. सैकनिल्क के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च शाम 5 बजे तक 55.52 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
‘धुरंधर 2’ ने इन फिल्मों को चटाई धूल
55.52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर-2 और स्त्री-2 जैसी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह की धुरंधर 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी है. इसने प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ पीछे छोड़कर यह खिताब हासिल किया है. सैकनिल्क के मुताबिक, प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी.
‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, ‘धुरंधर 2’ ने अपने पीक्वल के पहले दिन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. धुरंधर ओपनिंग डे पर करीब 33 करोड़ रुपये कमाए थे. हालांकि इस आंकड़े को सीक्वल के सिर्फ प्रीव्यू ने ही आसानी से पीछे छोड़ दिया था.
बिगेस्ट बॉलीवुड ओपनर बनने की राह पर ‘धुरंधर 2’
बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म का खिताब शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान के नाम है. सैकनिल्क के मुताबिक, जवान ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये की कमाई थी.
वहीं दूसरे पायदान पर 70.30 करोड़ रुपये के साथ अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 है. जबकि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल(64 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है. उम्मीद है कि आदित्य धर की निर्देशित फिल्म इन तीनों का रिकॉर्ड देगी और बॉलीवुड की सबसे बड़ ओपनर फिल्म बनकर उभरेगी.


