Monday, May 18, 2026

धर्मशाला में आज RCB और PBKS आमने सामने हैं, पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

Share

धर्मशाला: IPL 2026 में आज (17 मई) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) धर्मशाला में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेल रही है. मैच में आरसीबी अपने नियमित कप्तान रजत पाटीदार के बिना खेल रही है, क्योंकि टॉस के समय उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा नजर आए. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

टॉस के समय जितेश शर्मा ने रजत पाटीदार के बारे में कहा कि वो बहुत शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और अब हम उन्हें हैदराबाद में खेलते हुए देखेंगे. हम टूर्नामेंट के निर्णायक दौर में हैं, और हम टीम के प्रदर्शन से खुश हूं और टीम काफी स्थिर नजर आ रही है. लेकिन उन्होंने रजत के टीम से बाहर होने का कोई कारण नहीं बताया. उन्होंने ये भी कहा कि आज रात की एक जीत प्लेऑफ में हमारी जगह पक्की कर देगी, इसलिए यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा मैच है. इस चरण में हर मैच महत्वपूर्ण होता है.

दोनों टीमों में 4 बदलाव
RCB ने अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए हैं. पाटीदार की जगह प्लेइंग XI में सुयश शर्मा को शामिल किया गया है, जबकि रोमारियो शेफर्ड को जैकब डफी की जगह लौटेंगे. वहीं पंजाब ने भी अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. उन्होंने हरप्रीत बरार और लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में शामिल किया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.

बता दें कि ह मुकाबला 2025 IPL फाइनल का री-मैच है, जिसमें RCB ने PBKS को हराकर अपना पहला खिताब जीता था.

पाटीदार का इस सीजन प्रदर्शन
पाटीदार इस सीजन में RCB के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने 10 पारियों में 195 के स्ट्राइक रेट से कुल 326 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं. लेकिन PBKS के खिलाफ इस मुकाबले में उनकी गैरमौजूदगी से RCB के मिडिल ऑर्डर में एक बड़ा खालीपन आ गया है.

RCB को अपने ओपनर फिल सॉल्ट की कमी भी खलती रहेगी, जो उंगली में चोट लगने के बाद अभी तक इंग्लैंड से वापस नहीं लौटे हैं. इसका मतलब है कि उनके हमवतन जैकब बेथेल पारी की शुरुआत में विराट कोहली का साथ देंगे.

जितेश शर्मा ने पहले भी की है कप्तानी
जितेश शर्मा ने IPL 2025 के आखिरी दौर में RCB की कप्तानी की थी. हालांकि इस सीजन के लिए रजत पाटीदार को ही कप्तान बनाया गया था, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एक अहम प्लेऑफ मुकाबले में जितेश ने टीम की कप्तानी की थी, क्योंकि उस मैच में पाटीदार को ‘इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट’ के तौर पर इस्तेमाल किया गया था.

अब सबकी नज़र जितेश पर होगी, जिनका 2022 में डेब्यू करने के बाद से यह सबसे खराब IPL सीजन रहा है. उन्होंने अब तक सिर्फ 90 रन बनाए हैं और दस पारियों में आठ बार तेज गेंदबाजों का शिकार बने हैं.

Read more

Local News