Monday, May 25, 2026

धनबाद में हिंसा झड़प, चली दर्जनों राउंड गोली !

Share

धनबाद में गुरुवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दर्जनों राउंड गोली चली और बमबाजी की गई। इस घटना में एक ग्रामीण और बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र में हिलटॉप कंपनी परिसर की है।

बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 अंतर्गत हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी का परिसर हिंसक झड़प का गवाह बना। कंपनी द्वारा बाउंड्री वॉल का काम शुरू करने पर रैयतों ने विरोध जताया, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

रैयतों और अवैध कोयला खनन करने वालों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने दर्जनों राउंड गोलियां और बम चलाए। ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष की 15 से ज्यादा बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Read more

Local News