Thursday, March 26, 2026

धनबाद में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन को लेकर पर बाबूलाल मरांडी स्मृति पार्क पहुंचे.

Share

धनबाद: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भूली पहुंचे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को लेकर भूली ए-ब्लॉक स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति पार्क में चलाए गए स्वच्छता अभियान में शामिल हुए. उनके साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा भी अभियान में शामिल हुए. इसके अलावा पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे.

  • बाबूलाल मरांडी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सूबे के हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने हजारीबाग में मोबाइल की टॉर्चलाइट की रोशनी में ऑपरेशन किए जाने से जुड़े वायरल वीडियो के संबंध में बात की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. सरकारी उदासीनता के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झोले में शव ले जाने से जुड़े वायरल वीडियो भी सामने आया है. जो राज्य सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आम लोगों की जिंदगी का कोई मोल नहीं है. बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांग की है कि राज्य में स्वास्थ सुविधाओं में फौरन सुधार होनी चाहिए.

babulal marandi in dhanbad

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 31 दिसंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति में हर विधानसभा में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इन कार्यक्रमों में गोष्ठी और कवि सम्मलेन जैसे प्रोग्राम आयोजित होंगे. जिसके जारिए अटल जी से जुड़े सभी विषयों को नई पीढ़ी को अवगत कराना है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब पहली बार गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, उन्होंने देश को एक मजबूती प्रदान करने का काम किया. पोखरण में परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतूर्भुज सड़कें, नदी को जोड़ने वाली योजनाएं, यहां तक कि गांव को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अटल बिहारी वाजपेयी की देन है.

Read more

Local News