Tuesday, March 24, 2026

धनबाद डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हर घर जल प्रतिवेदित ग्राम पंचायतों में जल सेवा आकलन को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

Share

धनबाद डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में हर घर जल प्रतिवेदित ग्राम पंचायतों में जल सेवा आकलन को लेकर समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने हर घर जल प्रतिवेदित ग्राम पंचायतों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन व जलापूर्ति से संबंधित आंकड़ों को ग्रामसभा से अनुमोदित कर ई-स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. कहा कि आंकड़ों की शुद्धता व पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है.


डीसी ने इसके लिए संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव, जल सहिया व पेयजल विभाग के कनीय अभियंता को संयुक्त रूप से गांवों का सर्वे कर समय-सीमा के भीतर आंकड़े संग्रह करने व पंचायत सचिव के लॉगिन आईडी से पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. पेयजल प्रमंडल-1 व 2 के कार्यपालक अभियंता व जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति योजनाओं में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. बैठक में सभी संबंधित बीडीओ, जिला समन्वयक, कनीय व सहायक अभियंता, मुखिया, पंचायत सचिव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Read more

Local News