Friday, July 10, 2026

दो बाइक की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

Share

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग में इंगलिशमोड़ चौक के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी ने जख्मी भागलपुर निवासी कन्हाय कुमार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी चालक ने बताया कि वह सोमवार को बाइक से अपनी पत्नी निशा कुमारी को लेकर डीएलएड का परीक्षा दिलाने के लिए समुखियामोड़ कॉलेज गया था. पत्नी को कॉलेज में छोड़ कर वापस अमरपुर होते हुए भागलपुर जा रहा था. तभी इंगलिशमोड़ चौक के समीप पीछे से बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मारकर मौके पर से अपनी बाइक लेकर फरार हो गया

Table of contents [hide]

Read more

Local News