डीसी कार्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रशिक्षण, भोजन और छात्रावास की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस और प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से प्रदान की जाएगी. आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड या स्वयं सहायता समूह की सदस्यता में से कोई एक पहचान, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की चार फोटो व बैंक पासबुक शामिल हैं. विस्तृत जानकारी के लिए 7004023316 व 7717766925 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.