नवंबर 2025 में 5-6 दिन बैंक रहेंगे. 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर बैंक शाखाओं में लेन-देन नहीं होंगे.
बुधवार 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा है. इस दिन कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. 5 नवंबर को कई राज्यों में बैंक भी बंद रहेंगे. इसलिए जिन लोगों ने बुधवार को कोई जरूरी बैंकिंग कार्य करने की प्लान बनाया है तो उन्हें असुविधा हो सकती है. बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, गुरु नानक जयंती पर एक दर्जन से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. नकद जमा, चेक क्लियरेंस या अन्य व्यक्तिगत बैंकिंग कार्यों की योजना बना रहे ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे इसके अनुसार योजना बनाएं.
इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक बंद
RBI की आधिकारिक सूची के अनुसार, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे: दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, चंडीगढ़, तेलंगाना, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड.
अगर पूरे नवंबर 2025 की बात करें तो 5-6 दिन बैंक रहेंगे. हालांकि, यह अवकाश अलग-अलग राज्यों में होगा.
नवंबर में प्रमुख बैंक अवकाश
- बुधवार, 5 नवंबर: गुरु नानक जयंती
- शनिवार, 8 नवंबर: महीने का दूसरा शनिवार
- शनिवार, 22 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
इसके अलावा, सभी रविवार जैसे नियमित साप्ताहिक अवकाश भी होते हैं.
नवंबर में राज्यवार बैंक अवकाश
कई राज्यों ने क्षेत्रीय त्योहारों और स्थानीय त्योहारों से जुड़ी बैंक छुट्टियां घोषित की हैं. जो इस प्रकार हैं-
- शनिवार, 8 नवंबर: दूसरा शनिवार होने के अलावा, कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में कनकदास जयंती और अन्य क्षेत्रीय अवकाश भी होते हैं.
- शुक्रवार, 7 नवंबर: मेघालय में वंगाला उत्सव की छुट्टी.
- मंगलवार, 11 नवंबर: सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन के अवसर पर राज्य में बैंकों में अवकाश रहेगा.
देख जाए तो नवंबर में कुछ महीनों की तुलना में बैंकों में अपेक्षाकृत कम राष्ट्रीय अवकाश होंगे- लेकिन क्षेत्रीय त्योहारों के कारण कुछ खास राज्यों में अवकाश होंगे. इन राज्यों में बैंकिंग परिचालन, लेनदेन नियोजन और ग्राहक सेवाओं के लिए बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
बुधवार, 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती है. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्मदिन देश भर में मनाया जाता है. यह दिन कार्तिक पूर्णिमा से भी मेल खाता है, जो महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है.


