मोहनलाल की आगामी फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. मलयालम फिल्म देखने वाले इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. 21 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही, ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग का सिलसिला दुनिया भर में जोर पकड़ चुका है. जीतू जोसेफ की निर्देशित और मोहनलाल अभिनीत इस मलयालम क्राइम थ्रिलर ने अब तक कितनी एडवांस बुकिंग की है.
दृश्यम फ्रैचाइजी की तीसरी किस्त एक ऐसी तारीख पर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है, जिसका फैंस के लिए काफी महत्व है. फिल्म की रिलीज 21 मई को मोहनलाल के 66वें जन्मदिन के मौके पर तय की गई है. ऐसे में, फिल्म का आना अब सिर्फ एक आम थिएटर रिलीज तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे केरल और दुनियाभर में बसे मलयाली लोगों के लिए एक बड़ा उत्सव बन गया है.
‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग
आज ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसने आधिकारिक तौर पर ममूटी और मोहनलाल की जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘पैट्रियट’ की प्री-सेल के कुल आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, पैट्रियट बुकमाय शो पर 333,000 टिकटों के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी थी, वहीं ‘दृश्यम 3’ ने अब 334,000 का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही, यह इस प्लेटफॉर्म के इतिहास में प्री-सेल के मामले में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.
अब यह सिर्फ एल2: एम्पूरान से ही पीछे है. एल2 ने 1.33 मिलियन टिकटों का बड़ा रिकॉर्ड बनाकर टॉप पर जगह बनाए रखी है. इस उपलब्धि को और भी ज्यादा खास बनाने वाली बात है फिल्म का जॉनर. सैकनिल्क के मुताबिक, जहां आम तौर पर टॉप के स्थानों पर जबरदस्त एक्शन फिल्मों का ही दबदबा रहता है, वहीं ‘दृश्यम 3’ मॉलीवुड के इतिहास की पहली ऐसी प्योर सस्पेंस ड्रामा फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज से पहले ही इस स्तर का दबदबा कायम किया है.
‘दृश्यम 3’ डे 1 प्रीडिक्शन
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग डे की प्री-सेल्स अब दुनिया भर में 20 करोड़ रुपये के करीब पहुंच रही हैं. इसका मौजूदा सेल्स लगभग 19 करोड़ है. इसमें से लगभग 9 करोड़ का ग्रॉस अकेले भारत से आया है. रिलीज में अभी भी लगभग दो दिन बाकी हैं. उम्मीद है कि आखिरी समय में बुकिंग में और तेजी आएगी.
सैकनिल्क के अनसार, मोहनलाल की इस फिल्म को विदेशों से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. खाड़ी देश, उत्तरी अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में बुकिंग के शानदार रुझान देखने को मिल रहे हैं, जिससे हाल के सालों में मलयालम सिनेमा का बढ़ता हुआ वैश्विक दबदबा और मजबूत हो रहा है. वहीं, केरल में अब तक हुई शानदार प्री-सेल्स के अलावा, स्पॉट बुकिंग से भी फिल्म को काफी फयादा होने की उम्मीद है, जिससे इसकी कुल कमाई (ग्रॉस) लगभग 5.50 करोड़ तक पहुंच सकती है.
इस मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, फिल्म के पहले शो के शुरू होने से पहले ही, दुनिया भर में इसकी ओपनिंग डे की एडवांस सेल्स 25 करोड़ से ज्यादा (ग्रॉस) तक पहुंच सकती है. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो ‘दृश्यम 3’ दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 35 करोड़ से ज्यादा (गॉस) की कमाई का लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकती है. इस तरह की जबरदस्त शुरुआत इस फिल्म को मलयालम सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की कतार में खड़ा कर देगी.
रनटाइम, सर्टिफिकेशन और स्टार कास्ट
‘दृश्यम 3’ ने सेंसर से जुड़ी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 39 मिनट बताया गया है, और इसे भारत में यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला है. रिलीज में दो दिन बाकी रहते हुए, ‘दृश्यम 3’ टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त सफलता हासिल करने की उम्मीद कर रही है. ‘दृश्यम 3’ में मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल भी नजर आएंगी, जो पिछली कड़ियों से अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगी.


