साउथ सुपरस्टार प्रभास ने बीती 23 अक्टूबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस मौके पर प्रभास ने अपनी नई फिल्म फौजी का एलान कर अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था. प्रभास को उनके जन्मदिन पर उनके लाखों-करोड़ों फैंस ने शुभकामनाएं भी भेजी थी. वहीं, प्रभास के बर्थडे के मौके पर बीती रात उनके एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट से भी बड़ा अपडेट आया. बीती रात स्पिरिट के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक साउंड टीजर शेयर कर फिल्म की स्टारकास्ट के नाम से पर्दा उठाया. इसके बाद से अब प्रभास के फैंस को बेताबी और बढ़ गई है.
डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने प्रभास के फैन्स को उनके जन्मदिन पर जबरदस्त सरप्राइज दिया है. सुपरस्टार के इस खास दिन को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए एनिमल डायरेक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट से एक रोमांचक साउंड स्टोरी रिलीज की है, जिसके दमदार ऑडियो में प्रभास की जबरदस्त बैरिटोन आवाज ने फैन्स को क्रेजी बना दिया है. इतना ही नहीं मेकर्स ने इस मौके पर फिल्म स्पिरिट की पूरी स्टारकास्ट से पर्दा भी हटा दिया है. बता दें, दीपिका पादुकोण की जगह अब फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं
स्पिरिट की स्टारकास्ट
जब से प्रभास स्टार फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण की छुट्टी हुई है, तब लोगों इसकी स्टारकास्ट के बारे में जानने को बेताब हैं. इसी बीच डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने मूवी की पूरी स्टारकास्ट के नाम सामने रख दिए है. इसमें प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी, प्रकाश राज, कंचना और विवेक ओबेरॉय लीड रोल प्ले करते दिखेंगे. पिछली बार फिल्म केसरी वीर में नजर आए विवेक फिल्म स्पिरिट में विलेन का रोल प्ले करते दिखेंगे. बता दें कि ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, मंदारिन, जापानी, कोरियाई 8 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है.


