Friday, April 17, 2026

डायन-बिसाही के संदेह में खूंटी में बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है.

Share

खूंटीः जिले की रनिया थाना की पुलिस ने उसराम गांव के पास एक बुजुर्ग का शव बरामद किया. मृतक की पहचान उसराम गांव निवासी रंथु सिंह के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है. हत्याकांड की जांच थानेदार विशाल जायसवाल स्वयं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंथु सिंह और गांव के ही बिरसा प्रधान के साथ झगड़ा हुआ था. दरअसल, बिरसा प्रधान की 2 साल की एक बेटी की मौत किसी बीमारी के कारण आठ महीने पहले हो गई थी. बेटी की मौत के बाद बिरसा प्रधान ने रंथु सिंह पर डायन बिसाही का आरोप लगाया था और कहा था कि जादू-टोना के कारण उसकी बेटी की मौत हो गई. बेटी की मौत होने के कुछ दिनों बाद बिरसा प्रधान गांव छोड़कर दूसरे गांव चला गया था. वह कभी-कभार गांव आता था और रंथु से झगड़ा किया करता था.सोमवार की शाम बिरसा फिर से उसराम गांव पहुंचा था और रंथु सिंह से बातचीत कर उसके साथ शराब पीने के लिए चला गया. इसी क्रम में सोमवार की शाम उसकी हत्या कर दी.

वहीं तोरपा के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने हत्या की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में डायन-बिसाही में हत्या का मामला लग रहा है. जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बिरसा की बेटी की मौत के बाद वह रंथु सिंह को डायन कहता था. इस बात को लेकर वह रंथु से नाराज चल रहा था. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार है. जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपी रंथु सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा.

Read more

Local News