Thursday, March 26, 2026

टैंकर पलटा, चालक घायल

Share

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका में शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे एक टैंकर पलट गया.

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका में शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे एक टैंकर पलट गया. जिससे चालक व उपचालक आंशिक रूप से घायल हो गये. टैंकर नंबर जेएच 10 बीजेड 1326 चामा- मैक्लुस्कीगंज के रास्ते बालूमाथ की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में उक्त थाना क्षेत्र के कोनका में अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद टैंकर से सैकड़ों लीटर डीजल बह गया. चामा-मैक्लुस्कीगंज पथ जाम हो गया. चालक राकेश कुमार व उपचालक आंशिक रूप से चोटिल हो गये. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन अग्निशमन वाहन को बुलवाया. हाइड्रा मशीन से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को उठाया गया.

Read more

Local News