टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच के अपने दूसरे मैच में भारत और जिम्बाब्वे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने सामने हैं. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए है. वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है, जबकि रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. ये मैच भारत के लिए बहुत अहम है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे को हराना जरूरी है.
टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्य ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करने के ही बारे में सोच रहे थे और मुझे लगता है कि आज रात हमारा दिन अच्छा रहेगा. चाहे आप जीतें या हारें आप उससे कुछ सीखते हैं. बस पिछले गेम में जो हुआ उसे भूल जाना ही बेहतर है. हम वैसे ही खेलेंगे जैसे पिछले पूरे साल खेलते आए हैं. गेम का मजा लो और सब कुछ भूल जाओ.
वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘यह चेन्नई की पिच नमी वाली लग रही है, और हम पहले गेंदबाजी करके तेज गेंदबाज को सबसे अच्छा मौका देना चाहते हैं. अगर हम इंडिया को कम टोटल पर रोक पाए, तो बहुत कुछ होगा. हम जितनी गर्मी हम महसूस कर रहे हैं, उतनी ही हमारी विरोधी टीम भी महसूस करेगी.
IND vs ZIM Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजराबानी, रिचर्ड नगारवा.
भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.


