Monday, March 16, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ट्रॉफी जीतने के दावेदारों में से एक है.

Share

पावर, पेस, काबिलियत, और वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने की जबरदस्त भूख प्रोटियाज को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के दावेदारों में से एक बनाती है. ऑन पेपर यह एक ऐसी टीम है जिसमें बल्लेबाजों, तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का एक अच्छा संतुलन है, जिनमें से ज्यादातर खिलाड़ी ऑलराउंडर की जगह भरते हैं.

अब जब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2023-2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ICC के बड़े टूर्नामेंट जीतने का स्वाद चख लिया है, और पुराने मिथक चोकर्स को तोड़ दिया है, तो वे पूरी शिद्दत से इस बार खेल के छोटे फॉर्मेट में अपनी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे.

दक्षिण अफ्रीकी टीम

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने बारबाडोस में फाइनल खेली थी, लेकिन उन्हें भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

दक्षिण अफ्रीकी टीम की तैयारी
इस आने वाले वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रका का आखिरी महत्वपूर्ण व्हाइट-बॉल असाइनमेंट दिसंबर 2025 में था, जब उन्होंने भारत में दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. हालांकि वे टी20 सीरीज भारत से 1-3 से हार गए, लेकिन इस सीरीज ने उन्हें स्थिति का आकलन करने और भारतीय परिस्थितियों और पिचों पर खेलने का महत्वपूर्ण अनुभव दिया.

टीम में अनुभवी खिलाड़ी, और वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत का दौरा, उस टीम के लिए बहुत काम आएगा जो अपनी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना चाहती है, और पिछली बार भारत के खिलाफ करीबी हार से प्रेरित है.

ट्रिस्टन स्टब्स

टीम के महत्वपूर्ण फैसले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में सबसे बड़ा आश्चर्य ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन को टीम से बाहर करना था, उनकी जगह जेसन स्मिथ और टोनी डी जोरजी को चुना गया. लेकिन बाद में जोरजी और फरेरा के चोटिल होने की वजह से उन दोनों खिलाड़ियों को दूबारा टीम में शामिल कर लिया गया. स्टब्स का 152 मैचों में 11 अर्धशतकों के साथ 143.64 का असाधारण टी20 स्ट्राइक रेट है. जो छोटे फॉर्मेट में बेहतरी आंकड़े हैं.

टीम विश्लेषण
साउथ अफ्रीका पिछले एडिशन में पहले मैच से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी, हालांकि वे भारत के खिलाफ बहुत कम अंतर से कप हार गए थे. तो, बड़ा सवाल वही रहेगा, क्या सारी क्षमता और पक्का इरादा एडन मार्करम की टीम को इस बार भी चैंपियनशिप के मंच तक पहुंचा पाएगा?

टैलेंट से भरी है दक्षिण अफ्रीकी टीम

स्क्वाड पर एक नजर
प्रोटियाज सिलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक दमदार स्क्वाड चुना है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्ररण है. ताकि उनके तेज और आक्रामक बल्लेबाज-कप्तान एडन मार्करम की मदद कर सकें.

2024 टी20 वर्ल्ड कप के सात खिलाड़ियों को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में बरकरार रखा गया है. जबकि टीम में आठ नए खिलाड़ी अपने देश को पहला कप दिलाने की कोशिश करेंगे.

खास बात यह है कि रिटायरमेंट से वापस आचुके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, मार्करम, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और फिनिशर ऑलराउंडर केशव महाराज के साथ मिलकर टीम में बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे.

महत्वपूर्ण बल्लेबाज
क्विंटन डी कॉक की मौजूदगी साउथ अफ्रीका को कप जीतने का सबसे अच्छा मौका देती है. डी कॉक एक ऐसे बल्लेबाज हैं कि अगर वह शुरू में चल जाते हैं, तो वह अपनी टीम को बहुत तेजी से सफलता की ओर बढ़ा देते हैं. इसमें उनका साथ कप्तान मार्करम देंगे, जिनमें पारी को संभालने की क्षमता और जिम्मेदारी है. वह न सिर्फ हालात के हिसाब से ढलने वाले बल्लेबाज हैं, बल्कि मुश्किल समय में टीम को बचा भी सकते हैं.

मिडिल ऑर्डर भी उतना ही मजबूत है, जिसमें स्टब्स और ब्रेविस में स्वाभाविक आक्रामकता और तेजी से रन बनाने की काबिलियत है. उन्हें बस निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है, जो स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी को छिपा सके. मिलर की मौजूदगी मददगार होगी क्योंकि वह टीम में मुश्किल समय में सबसे शांत रहने वाले खिलाड़ी हैं. उनमें मैच फिनिश करने का हुनर ​​है जो उन्हें खास बनाता है.

निचले क्रम में मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ हैं, जो आखिरी ओवरों में मजबूती प्रदान करते हैं. इस टीम की सबसे बड़ी ताकत टॉप सात बल्लेबाजों की बल्लेबाजी की ताकत और गहराई है. चिंता मिडिल ऑर्डर द्वारा स्पिन को संभालने की है जब हालात मुश्किल हों.

गेंदबाजों का जलवा
साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बारे में कितनी भी बात की जाए, लेकिन यह टीम पारंपरिक रूप से अपनी सबसे बड़ी ताकत अपने तेज गेंदबाजों से हासिल करती है. एक आम दिन में कगिसो रबाडा, जो पसली की चोट से वापस लौट रहे हैं, बहुत खतरनाक लगते हैं. एनरिक नॉर्टजे अपनी तेज गति से दबाव बनाते हैं.

अगर रबाडा कंट्रोल और अनुभव की बात करते हैं, तो नॉर्टजे सबसे धीमी पिच पर भी अपनी तेज गति से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं. 2024 में वापसी करने वाले लुंगी एनगिडी और मार्को जेनसेन लेफ्ट-आर्म एंगल, बाउंस, कटर और धीमी गेंदों की वैरायटी लेकर आए हैं, जो भारतीय परिस्थितियों में फर्क पैदा करेंगे.

स्पिन डिपार्टमेंट
केशव महाराज की अगुवाई वाला स्पिन डिपार्टमेंट, खासकर धीमी पिचों पर, भारी वर्कलोड संभालेगा. जॉर्ज लिंडे उनका साथ देंग, लेकिन बीच के ओवरों में रन रोकने के लिए मार्करम जैसे पार्ट-टाइम ऑप्शन की जरूरत पड़ सकती है, खासकर उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में. इस हिसाब से दक्षिण अफ्रीका के पास एक जीतने वाली टीम है.

टीम बैलेंस और टैक्टिक्स
रणनीति पहले से ही साफ है, बल्ले से जल्दी अटैक करो, पेस अटैक से बचाव करो, और स्पिन के दबदबे के बजाय अनुशासन से बीच के ओवरों को कंट्रोल करो. हालांकि, बहुत कुछ दबाव में परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा. फिर भी, साउथ अफ्रीका के पास हर डिपार्टमेंट में मैच विनर हैं, लेकिन कंसिस्टेंसी और फिटनेस भी मायने रखती है, साथ ही हर खिलाड़ी को दिए गए काम को पूरा करना भी जरूरी है.

टी20 वर्ल्ड कप का स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स.

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप
टी20 इतिहास में पहली बार 20 टीमें टूर्नामेटं ने भाग ले रही हैं, जिनको चार ग्रुप में रखा गया है. दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और यूएई के साथ ग्रुप डी में रखा गया है.

दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप शेड्यूल

  • 9 फरवरी बनाम कनाडा, अहमदाबाद (शाम 7 बजे)
  • 11 फरवरी बनाम अफगानिस्तान, अहमदाबाद (सुबह 11 बजे)
  • 14 फरवरी बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (शाम 7 बजे)
  • 28 फरवरी बनाम ओमान, नई दिल्ली (सुबह 11 बजे)

Read more

Local News