मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ स्थित लोधीढोंगा एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में 22 से 27 दिसंबर तक आयोजित हुई 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड के अंडर-14 बालक हॉकी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.
झारखंड हॉकी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में देश के 32 राज्यों एवं इकाइयों की टीमों ने भाग लिया.
झारखंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित खेल, आक्रामक रणनीति और बेहतरीन टीमवर्क का परिचय दिया. टीम इस प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में शामिल हुई थी.
पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के कोच सैय्यद मोहम्मद मशरूर और मैनेजर राजन गुरुंग का योगदान सराहनीय रहा. उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासन और बेहतर प्रबंधन के कारण टीम यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकी. कोच सैय्यद मोहम्मद मशरूर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट कोच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


