Thursday, March 26, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर हजारीबाग में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए….

Share

हजारीबागः झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग में स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया. इस आयोजन में झारखंड की सभ्यता संस्कृति को दर्शाया गया. कहा जाए तो सड़कों पर झारखंड की संस्कृति देखने को मिली.

झारखंड स्थापना का 25 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है. रजत जयंती पर्व के अवसर पर पूरे राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में हजारीबाग में स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया. इस आयोजन के जरिए झारखंड की संस्कृति सभ्यता को दर्शाया गया. समाज के लोग नाचते गाते सड़कों पर दिखे. कहा जाए तो झारखंड की सभ्यता संस्कृति की झलक सड़कों पर देखने को मिली. इस दौरान आम लोगों में काफी अधिक उत्साह देखने को मिला.

आम जनता की भागीदारी इस कार्यक्रम में देखने को मिली. स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं परंपरागत परिधान में झूमते नजर आए. एक दर्जन से अधिक झांकी इस दौरान निकाली गईं. छऊ, झूमर नृत्य से लेकर झारखंड की सरहुल नृत्य का दृश्य एक साथ देखने को मिला. इसके साथ ही मंदार, ढोल, नगाड़ा और शहनाई की धुन भी इस अवसर पर एक साथ सुनने को मिली. बिरसा मुंडा के परिधान में युवा नजर आए.

कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी नजर आए. हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने मांदर बजाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में झारखंड का विकास हुआ है. आने वाले समय में विकसित झारखंड की परिकल्पना को पूरा करने के लिए सभी लोग एक साथ आए हैं. जिसमें समाज के हर एक तबके की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है. स्थापना दिवस के अवसर पर हजारीबाग में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उसी में एक स्ट्रीट डांस का आयोजन किया गया.

झारखंड वासियों में उत्साह देखने को मिला

कार्यक्रम के दौरान कलाकार और छात्रों में भी उत्साह देखने को मिला. लोगों में इस बात को लेकर उत्साह था कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव को लेकर वह अपनी सभ्यता, संस्कृति और कला को सड़कों पर प्रदर्शित कर रहे हैं.

Read more

Local News