Friday, March 27, 2026

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है.

Share

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. आज बीते सोमवार को पेश किए गए द्वितीय अनुपूरक बजट पर करीब तीन घंटे तक वाद-विवाद के लिए समय दिया जाएगा. इस दौरान विपक्ष के द्वारा छात्रवृत्ति और किसानों से धान नहीं खरीदने समेत कई मुद्दों को लेकर हंगामा करने की संभावना है. बता दें कि शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7,721.25 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था, जिसमें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को सबसे ज्यादा 2,082.25 करोड़ की राशि का प्रावधान है. इसके अलावा सामाजिक कल्याण योजना, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग को भी खास जगह दी गई है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News