Friday, March 27, 2026

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ़ पड़ रही है6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे.

Share

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ़ पड़ रही है. छह जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया है. इन जिलों में रांची के अलावा डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और लातेहार शामिल है. 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. चाईबासा में सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.  वहीं रांची के कांके का पारा छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.

क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 दिसंबर तक सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी.  बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 23 और 24 दिसंबर को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहेगा. बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. झारखंड में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है. 


किस स्थान में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थानअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
रांची22.69.1
जमशेदपुर25.7  12.8
डालटनगंज26.2 8.1
बोकारो23.29.5
चाईबासा  27.0  11
खूंटी25.47.5
लोहरदगा21.96.8
लातेहार18.6     7.7
सरायकेला25.411.4
कांके  21.86.0

Read more

Local News