Sunday, March 29, 2026

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है.

Share

 झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार यानी 29 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. खासकर उत्तर-पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

वहीं, अन्य क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शांत लेकिन बदला हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के मुताबिक 30 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन 31 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिम भाग को छोड़कर शेष भागों में गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. जबकि 1 अप्रैल को राज्य के दक्षिण भाग में कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात का पूर्वानुमान है.

possibility-of-light-clouds-in-most-parts-of-jharkhand-on-march-29

रांची और जमशेदपुर के तापमान का हाल

मौसम केंद्र, रांची के ताजा आंकड़ों के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. कुछ शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है.

वहीं, न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा है. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 24.4 डि रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है. यहां दिन के तापमान में 4.2 डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात का तापमान 4.2 डिग्री बढ़ा.

दूसरे शहरों/जिलों के तापमान का हाल

डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के आसपास है. न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. हालांकि, पिछले 24 घंटे में यहां भी अधिकतम तापमान 1.2 डि गिरा है. बोकारो में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है. यहां दिन के तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट और रात में 0.6 डिग्री की कमी आई है. चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.5 डि ज्यादा है. यहां अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़ा. पूरे राज्य में गुमला में सबसे कम 17.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

Read more

Local News