Thursday, March 6, 2025

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस दिन से फिर बढ़ेगी ठंड, क्या बारिश के भी हैं आसार?

Share

उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है

 उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार होली से पहले झारखंड के मौसम में परिवर्तन की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा लेकिन आसमान में बादल छाएं रहेंगे. जिससे ठंड महसूस होगी.

फिलहाल गढ़वा में सबसे अधिक ठंड

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि गढ़वा में तापमान सबसे कम रहा. बुधवार को गढ़वा का अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची की बात करें तो पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची के अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की कमी आयी है. जिसके कारण रांची में हल्की ठंड बढ़ी है.

2017 में मार्च में पड़ी थी सबसे अधिक गर्मी

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017 में मार्च माह में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वर्ष 2012 में 26 मार्च को सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री, वर्ष 2013 में 10 मार्च को 41.5 डिग्री, वर्ष 2014 में 23 मार्च को 39.9 डिग्री, वर्ष 2015 में 25 मार्च को 41.7 डिग्री, वर्ष 2016 में 23 मार्च को 41.6 डिग्री, वर्ष 2017 में 15 मार्च को 43.2 डिग्री, वर्ष 2018 में सात व आठ मार्च को 40.5 डिग्री, वर्ष 2019 में नौ मार्च को 41.8 डिग्री, वर्ष 2020 में 24 मार्च को 40.8 डिग्री, वर्ष 2021 में एक मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

Read more

Local News