Saturday, June 27, 2026

झारखंड में आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए UPSC और JPSC की निःशुल्क गैर-आवासीय कोचिंग शुरू की गई है।

Share

रांची। झारखंड के आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का सुनहरा अवसर आया है। अब संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

  • कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान (TRI) ने अनुसूचित जनजाति समूह (PVTG) के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
  • इस योजना का उद्देश्य झारखंड के प्रतिभाशाली आदिवासी युवाओं को देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन दिलाकर उन्हें UPSC और JPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता के लिए तैयार करना है।

कैसे होगा चयन?

अभ्यर्थियों का चयन इन आधारों पर किया जाएगा-

  • 10वीं के अंक
  • 12वीं के अंक
  • स्नातक के अंक
  • यदि पहले UPSC और JPSC की परीक्षा दी है तो उसका अनुभव

किन छात्रों को मिलेगा मौका?

इस कोचिंग कार्यक्रम के लिए केवल अनुसूचित जनजाति (ST) और आदिम जनजाति समूह के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कब तक करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई, शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र TRI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर ऑफलाइन जमा करना होगा।

Read more

Local News