Saturday, April 4, 2026

झारखंड में अब तक 1.78 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, 1.33 लाख घरों का निर्माण पूरा

Share

झारखंड में अब तक 1.78 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, 1.33 लाख घरों का निर्माण पूरा

Ranchi : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण में राज्य सरकार तेजी से काम आगे बढ़ा रही है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब तक 1,78,300 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,33,390 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है. बाकी आवास विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं, जबकि 2,838 आवासों पर कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है.

केंद्र सरकार ने राज्य को कोर-05 में लंबित आवासों को जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जिलों में कंप्लीशन रेट अभी भी 70% से कम है, जिसे सुधारने के लिए राज्य सरकार ने नई रणनीति तैयार की है. निर्देश में कहा गया है कि फाउंडेशन लेवल, लिंटल लेवल और रूफ लेवल तक रुके हुए आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए.

इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निकायों को चरणबद्ध तरीके से निर्माण प्रगति रिपोर्ट भेजने को कहा गया है, ताकि कोर-06 में प्रस्ताव भेजने से पहले सभी अधूरे आवासों को पूरा किया जा सके.

जानें शहर/नगर क्षेत्र अनुसार कहां कितने पूरे हुए आवास

शहरी क्षेत्र    स्वीकृत मकान भूमिपूजनपूर्ण मकान
आदित्यपुर, नगर निगम4,4543,0752,044
बच्छरा, टाउन पंचायत 1111 9
बड़ी सरैया, टाउन पंचायत282158152
बरहरवा, टाउन पंचायत2,101 1,9911,329
बसुकीनाथ, टाउन पंचायत 3,9093,7482,621
बिश्रामपुर, नगरपालिका6,0285,059 3,954
बोकारो, नगर निगम505050
बुंडू, टाउन पंचायत1,3031,2371,169
कैंटोनमेंट बोर्ड, रामगढ़ 5,563 4,7663,725
चाईबासा, नगरपालिका1,9491,8181,652
चक्रधरपुर, नगरपालिका2,572 2,418 2,169
चाकुलिया, टाउन पंचायत2,658 2,5842,168
चास, नगर निगम8,6948,2037,326
चतरा, नगरपालिका2,651  2,3211,453
चिरकुंडा, नगरपालिका1,584 1,105 982
चितरपुर, नगर निगम 4,2283,495 2,459
देवघर, नगर निगम17,17016,70113,116
धनबाद, नगर निगम16,10214,483 13,383
धनवर, टाउन पंचायत205205195
डोमचांच, टाउन पंचायत1,2411,130 837
दुमका, नगरपालिका3,2073,0352,255
गढ़वा, नगरपालिका3,9983,8012,843
गिरिडीह, नगर निगम11,555 10,5466,644
गोड्डा, नगरपालिका6,4025,7193,864
गोमिया, टाउन पंचायत11
गुमला, नगरपालिका6,2456,082 4,933
हजारीबाग, नगर निगम8,299  7,9535,499
हुसैनाबाद, टाउन पंचायत2,9642,6391,859
जमशेदपुर, नगर निगम13,06510,5453,473
जामताड़ा, टाउन पंचायत4,661 4,269 3,370
झुमरी तिलैया, नगरपालिका5,1004,819 4,042
जगसलाई, नगरपालिका182  8582
कपाली, नगरपालिका346177161
खूंटी, टाउन पंचायत 4,702 4,346 3,059
कोडरमा, टाउन पंचायत1,1451,1141,020
कोल्हान क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण 36 2 2
लातेहार, टाउन पंचायत2,5732,528 2,071
लोहरदगा, नगरपालिका5,1574,8364,405
मधुपुर, नगरपालिका6,2215,2054,024
महागामा, टाउन पंचायत2,515 1,694 1,053
मझियों, टाउन पंचायत3,7823,5232,901
मैंगो, नगर निगम1,283983  963
मेदिनीनगर, नगर निगम7,2197,1673,955
मिहिजाम, नगरपालिका3,3292,4791,933
नगर उत्तरी, टाउन पंचायत 5,8955,517  3,757
उत्तर छोटानागपुर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण148 148 148 
पाकुड़, नगरपालिका3,1702,7782,305
फुसरो, नगरपालिका362338324
राजमहल, टाउन पंचायत2,223 2,0821,691
रांची नगर निगम33,87521,93219,178
साहिबगंज, नगरपालिका3,4573,3462,510
सतगांव उर्फ हरिहरगंज, नगरपालिका 2,0811,234803
सरायकेला, टाउन पंचायत794776 723
सिमडेगा, नगरपालिका4,5794,406 3622

Read more

Local News