Friday, April 3, 2026

झारखंड में 27 फरवरी से एक बार फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है.

Share

rain-possibility-in-many-districts-of-jharkhand-from-tomorrow

रांची: झारखंड में कुछ दिन पहले अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ गई थी. हालांकि पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा है. लेकिन 27 फरवरी से एक बार फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, 28 फरवरी-01 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी के साथ-साथ निकटवर्ती उत्तर भाग वाले जिले में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम केंद्र, रांची ने अगले पांच दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना जरूर जताई है.

rain possibility in many districts of Jharkhand from tomorrow

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

  • 27 फरवरी – इस दिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा.
  • 28 फरवरी – राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग के जिले जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है. शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे.
  • 01 मार्च – राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों एवं इससे सटे निकटवर्ती उत्तरी भाग वाले जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. बाकी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

26 फरवरी के राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ. जहां पारा 33.7℃ तक चढ़ा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान चतरा में रिकॉर्ड हुआ. यहां पारा 10.6 ℃ तक गिरा. इस दौरान रांची के न्यूनतम तापमान 13.5℃, जमशेदपुर का 16.5℃, डाल्टनगंज का 13.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ.

rain possibility in many districts of Jharkhand from tomorrow

जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान (℃ में)

रांची – 27.1 -13.5
पूर्वी सिंहभूम – 31.1-16.5
पलामू – 30.6 -13.5
बोकारो – 31.1-14.1
प.सिंहभूम – 32.4-16.6
चतरा – 30.4
देवघर – 30.5- 13.3
गोड्डा – 29.8 – 18.2
जामताड़ा – 29.8 – 1.4
खूंटी – 28.7 – 13.1
लोहरदगा – 27.7 – 11.8
पाकुड़ – 31.9 – 13.8
सिमडेगा – 30.5 -14.1

Read more

Local News