Monday, May 18, 2026

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की है, ज्योति सिंह मथारू को रांची का प्रभार सौंपा गया है.

Share

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) ने संगठन को मजबूती देने और विभिन्न वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है. यह सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में जारी की गई. राज्य के विभिन्न प्रमंडलों में जिला प्रभारी (विभाग एवं फ्रंटल संगठन) नियुक्त किए गए हैं.

इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी नेतृत्व का विकास करना तथा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक, महिला, युवा और छात्र संगठनों के साथ-साथ किसान, मछुआरा, कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करना है.

जिला प्रभारियों की सूची जारी

जेपीसीसी द्वारा संथाल परगना, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू और कोल्हान प्रमंडलों के लिए अलग-अलग जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. संथाल परगना प्रमंडल में देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज और पाकुड़ के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

वहीं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिलों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है. जबकि द. छोटानागपुर प्रमंडल में रांची (शहरी एवं ग्रामीण), लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. पलामू प्रमंडल में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के लिए और कोल्हान प्रमंडल में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं.

संथाल परगना प्रमंडल में जिला प्रभारी की नियुक्ति

संथाल परगना प्रमंडल
जिलाप्रभारी का नाम
देवघरअवधेश प्रजापति
दुमकामुकुंद दास
जामताड़ामनोज पासवान
साहिबगंजप्रो. बिंदु मंडल
पाकुड़उदय लखमानी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
जिलाप्रभारी का नाम
रामगढ़तापस चटर्जी
बोकारोशैलेन्द्र कुमार यादव
गिरिडीहअमर यादव
कोडरमाईश्वर आनंद
धनबादमुख्तार खान
हजारीबागसुनील सिंह
चतरासंजय गुप्ता

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
जिलाप्रभारी का नाम
रांची (शहरी)ज्योति सिंह मथारू
रांची (ग्रामीण)राकेश सिन्हा
गुमलागीताश्री उरांव
खूंटीपीटर मुंडू
सिमडेगाबॉबी भगत

पलामू प्रमंडल

पलामू प्रमंडल
जिलाप्रभारी का नाम
पलामूरामदेव यादव
गढ़वाबद्री राम
जामताड़ामनोज पासवान
साहिबगंजप्रो. बिंदु मंडल
लातेहारसत्यनारायण सिंह

कोल्हान प्रमंडल

कोल्हान प्रमंडल
जिलाप्रभारी का नाम
पश्चिमी सिंहभूमपरितोष सिंह
सरायकेला-खरसावांसुरेश धारी

जेपीसीसी ने स्पष्ट किया है कि सभी जिला प्रभारी विभागों और फ्रंटल संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे. साथ ही, वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और विभागीय प्रभारियों के मार्गदर्शन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

Read more

Local News