Thursday, April 16, 2026

झारखंड के लोहरदगा से आतंकी शाहबाज अंसारी अरेस्ट, दिल्ली की स्पेशल टीम ने उसे साढ़ू के घर से ऐसे दबोचा

Share

-लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र की चितरी अंबा टोली से दिल्ली की स्पेशल टीम ने आतंकी शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दिल्ली ले गयी है. वह रांची के चान्हो का रहनेवाला है. यहां छिपकर रह रहा था. आतंकवादी संगठन से जुड़ाव होने की पुष्टि के बाद से वह फरार चल रहा था. दिल्ली की स्पेशल टीम को उसकी तलाश थी. लोहरदगा की सेन्हा पुलिस के सहयोग से उसकी गिरफ्तारी की गयी है.

अपने साढ़ू के घर छिपकर रह रहा था शाहबाज अंसारी


रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के चान्हो गांव के रहनेवाले खलील अंसारी के पुत्र शाहबाज अंसारी को आतंकवादी संगठन से जुड़े होने की सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम तलाश कर रही थी, लेकिन वह छिपता फिर रहा था. आतंकवादी शाहबाज अंसारी वर्तमान में लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अंबा टोली में चार दिन पहले से अपने साढ़ू जमील अंसारी (पिता समीउल्लाह अंसारी) के घर में छिपकर रह रहा था.

दिल्ली की स्पेशल टीम ने सेन्हा पुलिस की मदद से दबोचा


लोहरदगा की चितरी अंबा टोली में आतंकी के छिपे होने की सूचना जैसे ही दिल्ली की स्पेशल टीम को मिली. शुक्रवार को सेन्हा पुलिस के सहयोग से टीम ने समीउल्लाह अंसारी के घर से आतंकी शाहबाज को दबोच लिया. वह दिल्ली स्पेशल सेल कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है. आतंकी शाहबाज अंसारी के घर चान्हो (रांची) में कुर्की जब्जी भी की गयी है.

Read more

Local News