रांचीः झारखंड पुलिस मुख्यालय में बुधवार को गृह सचिव वंदना दादेल और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने डीजी-आईजी कांफ्रेंस 2025 को लेकर डिब्रीफिंग को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा की. इस दौरान गृह सचिव और डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए.
पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार झारखंड पुलिस के केंद्रीय सभागार में बुधवार को एक महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग) वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा ने किया. DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस 2025 के मद्देनजर आयोजित इस डी-ब्रीफिंग बैठक में नए आपराधिक कानूनों के अनुपालन से लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कल्याण कार्यों तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया.
बैठक में अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और डीजीपी तदाशा मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी पुलिस अधीक्षकों को बताया की डीजी-आईजी कांफ्रेंस में जिन निर्देशों के पालन की रूपरेखा तैयार की गई थी, उनका राज्य में अनुपालन बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डीजीपी आईजीपी सम्मेलन का आयोजन किया गया था. सम्मेलन में देश की अंतरिम सुरक्षा चुनौतियों को हल करने के लिए कई तरह के सुझाव और निर्देश जारी किए गए थे. इस कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों का अनुपालन झारखंड में किस तरह से हो रहा है उसे लेकर बुधवार को गृह सचिव और डीजी ने समीक्षा बैठक की.
- कॉन्फ्रेंस के सभी बिंदुओं का थाना स्तर पर अनुपालन हो.
- सभी एसपी सुनिश्चित करेंगे कि DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस 2025 के हर बिंदु का थाना स्तर तक सख्ती से पालन हो. नए आपराधिक कानून (न्याय संहिता) का 100% अनुपालन नए कानूनों का पूर्ण रूप से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए.
- बीट पुलिसिंग और सामुदायिक सहभागिता पर जोर.
- सभी एसपी बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने और जनता की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें.
- सभी क्षेत्रीय, जिला और थाना स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएं, ताकि नवीनतम परिणाम प्राप्त हो सके.
- सभी पुलिस अधीक्षक को गिरफ्तारी केंद्रित पुलिसिंग के बजाय दोषसिद्धि पर ध्यान रखने का निर्देश.
- उन्मुख जांच पर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें.
- नक्सल प्रभावित जिलों में कल्याण, युवा सहभागिता, खेल और सांस्कृतिक पर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें.
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यमों से पुलिस के अच्छे कार्यों का अनिवार्य रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें.
- खुफिया जानकारी जुटाने और जांच के लिए NATGRID, NAFIS, CCTNS, ई-कोर्ट और Al-enabled analytics का प्रभावी उपयोग करना सुनिश्चित करें.
- बीट पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग को प्रभावी रूप से मजबूत करते हुए ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करें.
- मादक पदार्थों के नेटवर्क, साइबर धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर आम जनता को जागरूक करते हेतु प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें.
- भारत सरकार के द्वारा निर्दिष्ट I-Got पोर्टल पर सभी अनुसंधानकर्ता के प्रशिक्षण की प्रगति का आकलन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें.
- टूरिस्ट पॉलिसी के अंतर्गत पर्यटक और पुलिस के बीच आपसी समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
- सभी अनुसंधानकर्ता ई-साक्ष्य ऐप का शत प्रतिशत अनुपालन करना सुनिश्चित करें.
- अफीम की खेती को लेकर Anti Drug Strategy का रूपरेखा तैयार कर आम जनता को अफीम के दुष्प्रभाव को लेकर व्यापक रूप से जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जाए.
- पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज कांडों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति.
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांडों के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति.
- उग्रवादियों के आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति का शत प्रतिशत क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति.
- महिला सुरक्षा से संबंधित सभी प्रकार के अपराध के मद्देनजर सभी प्रकार की वांछित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
कौन-कौन थे बैठक में शामिल
बैठक में अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल , महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झाखंड तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखंड टी. कंदसामी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार (DGsP/IGSP Conference Secretary) क्रांति कुमार गड़िदेशी, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के निदेशक अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखंड प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखंड असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखंड ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, झारखंड सुदर्शन मंडल, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ, झारखंड अनुप बिरथरे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखंड पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि० अजय कुमार लिंडा.
इसके अलावा पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसटीएफ, जगुआर इंद्रजीत माहथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एससीआरबी, झारखंड वाईएस रमेश, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झासपु, झारखंड एस. कार्तिक, पुलिस उप महानिरीक्षक, एसआईवी, झारखंड संजीव कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखंड सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक, एसआईबी, झारखंड चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखंड संध्यारानी मेहता, पुलिस उप महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखंड चंदन कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रांची अरविंद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, एसआईबी नाथु सिंह मिणा एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (जे०ए०पी०टी०सी०, पदमा सहित) उपस्थित रहे.


