तेलुगु सिनेमा के स्टार राम चरण और एंटरप्रेन्योर उपासना कोनिडेला शनिवार, 31 जनवरी को देर रात जुड़वां बच्चों का स्वागत किया. मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की और आज हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में मीडिया से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की. वहीं, राम चरण दूसरी बार पिता बनकर इस समय बहुत खुश हैं. जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद राम चरण और उनकी पत्नी उपासना इस खुशनुमा पल को अपने फैंस के साथ साझा किया है.
राम चरण और उपासना अपने जुड़वां बच्चों, एक बेटे और एक बेटी के जन्म के साथ पारिवारिक खुशखबरी का जश्न मना रहे हैं. यह जोड़ी अपनी खुशी को अपने इंस्टाफैमिली के साथ भी शेयर किया है. राम चरण और उपासना ने 1 फरवरी को इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा फोटो शेयर किया और इसे एक दिल छू लेने वाला नोट जोड़ा, जिसमें राम चरण ने कहा कि वह अपनी जिंदगी की महिलाओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं.
कपल ने नोट में अपनी जिंदगी में आई खुशियों के बारे में जानकारी देते हुए लिखते हैं, यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी हुई है. दो बेटियों और एक बेटे का होना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है.’
नोट में अपनी जिंदगी की महिलाओं के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने आगे नोट में लिखा है, ‘हमारी जिंदगी की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं. मैं अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जो हर पल हमारे साथ खड़े रहे और हमारा साथ दिया.’
राम और उपासना के इस स्टेटमेंट से पहले आज, रविवार को मेगास्टार चिरंजीवी हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में फैंस और मीडिया के साथ यह खुशखबरी शेयर की और बताया कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं. उन्होंने प्यार, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए दिल से धन्यवाद दिया, और कन्फर्म किया कि मां और बच्चे दोनों ठीक हैं. उन्होंने बताया कि परिवार छोटे बच्चों का स्वागत करके बहुत खुश है. उन्होंने यह भी बताया कि लड़का पहले पैदा हुआ, और लड़की कुछ मिनट बाद आई.
राम चरण ने जून 2012 में एक पारंपरिक समारोह में अपोलो चैरिटी की वाइस-चेयरमैन उपासना कोनिडेला से शादी की. दिसंबर 2011 में सगाई करने से पहले, यह कपल एक-दूसरे को लंबे समय से जानता था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम और उपासना स्कूल में साथ पढ़ते थे. कई साल बाद, वे फिर से मिले और डेटिंग शुरू की. 2011 में सगाई के बाद, उन्होंने एक साल बाद हैदराबाद में शादी की.
जून 2023 में, राम चरण और उपासना के घर उनकी पहली बेटी क्लिन कारा का जन्म हुआ. इस पावर कपल ने दिवाली 2025 के दौरान बेबी शावर की तस्वीरें शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस की थी.


