जामताड़ा: जिले में एक ही निर्माण कार्य का दो बार शिलान्यास होने से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. जिला परिषद के फंड से करोड़ों रुपये की लागत से एक विवाद मंडप भवन का निर्माण कराया जाना है. जिसका शिलान्यास होना था. लेकिन, जब स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जिला परिषद अध्यक्ष की मौजूदगी के बिना ही शिलान्यास कर दिया. जिससे राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गयी.
स्वास्थ्य मंत्री के शिलान्यास के बाद, जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी सोरेन ने भी शिलान्यास किया. उन्होंने मंत्री के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की. जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी ने बताया कि विवाह मंडप भवन का निर्माण जिला परिषद के फंड से होना है. लेकिन, स्वास्थ्य मंत्री ने उनके बिना ही इसका शिलान्यास किया और चले गए. जिससे इसका दूसरी बार शिलान्यास करना पड़ा
जानकारी के मुताबिक, जामताड़ा के लोगों के लिए जिला परिषद लगभग ₹3 करोड़ की लागत से एक आधुनिक विवाह मंडप भवन का निर्माण करा रही है. जामताड़ा में पुराने जिला परिषद ऑफिस में शिलान्यास कार्यक्रम हुई. जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री को निर्माण कार्य का शिलान्यास करना था. लेकिन मंत्री इरफान अंसारी ने शिलान्यास किया और वे वहां से चले गए. जबिक जिला परिषद अध्यक्ष राधा रानी पहुंचने में लेट हो गईं. जिसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर राजनीती गरमा गई है.
वहीं शिलान्यास के दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने इसे शहर के लोगों के लिए एक तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि विवाह मंडप में मॉडर्न सुविधाएं होंगी और गरीबों को ये सुविधाएं फ्री में मिलेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि शहर में एक चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा.


