Thursday, August 6, 2026

जामताड़ा में पांच सामुदायिक वनाधिकार दावों को मिली मंजूरी, विश्व आदिवासी दिवस पर होगा पट्टा वितरण.

Share

जामताड़ा: जिला उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वनाधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त सामुदायिक वनाधिकार (वन पट्टा) से जुड़े पांच आवेदनों की समीक्षा की गई। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि स्वीकृत सामुदायिक वनाधिकार पट्टों का वितरण 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह के दौरान संबंधित लाभुकों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल आदिवासी समुदाय के वैधानिक अधिकारों को मजबूत करने और उन्हें उनके अधिकारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत लंबित सभी मामलों का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा के लिए लंबित आवेदनों की जांच में तेजी लाने और पात्र मामलों को जल्द समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा।

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, आईटीडीए के परियोजना निदेशक जुगनू मिंज सहित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read more

Local News