सोनारी थाना क्षेत्र के कार्मल स्कूल के पीछे ऑटो चालक सूरज प्रमाणिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज जायसवाल उर्फ मनोज पगली, पिंटू सिंह, प्रकाश कुमार सिंह और विकास सिंह उर्फ हेते शामिल हैं। सूरज की हत्या गुरुवार को सुबह गोली मारकर की गई थी।
एसएसपी किशोर कौशल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सूरज प्रमाणिक और मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पहले सूरज ने मनोज को जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज की हत्या की साजिश रची।



