पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड स्थित प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा के शुभम कुमार पात्र और भूमिका मिश्रा ने मैट्रिक परीक्षा में राज्य की मेधा सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों विद्यार्थी किसान परिवार से हैं और उन्होंने 97.40% अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन छात्रों की सफलता से उत्साहित है। वहीं पूर्वी सिंहभूम मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पहले स्थान से 16वें स्थान पर खिसक गया है।
जमशेदपुर। मैट्रिक के परीक्षा परिणाम पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड स्थित प्लस टू आदिवासी हाई स्कूल बांगुड़दा ने सफलता का परचम लहराया है।
इस स्कूल के दो विद्यार्थी शुभम कुमार पात्र, भूमिका मिश्रा ने राज्य की मेधा सूची में पांचवां स्थान प्राप्त है। दोनों किसान परिवार से हैं। शुभम व भूमिका को 97.40 अंक प्राप्त हुआ है। कुल प्राप्तांक की बात करें तो 500 में से 487 अंक प्राप्त हुआ है।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन भी गदगद है। छात्रों ने भी इस सफलता के पीछे शिक्षकों के योगदान को सराहा है। मालूम हो कि यह स्कूल दुर्गम क्षेत्र में हैं, इसके बावजूद यहां का परीक्षा परिणाम शानदार रहता है।
एक नंबर से 16वें नंबर पर खिसका पूर्वी सिंहभूम
वर्ष 2024 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में पूर्वी सिंहभूम नंबर वन था। वर्ष 2025 के परीक्षा परिणाम में यह जिला 16वें नंबर पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण पिछले वर्ष की तरह तैयारियों की समीक्षा न करना रहा।
इस बार पाकुड़ जिला अंतिम पायदान से नंबर दो पर पहुंच गया। पाकुड़ के वर्तमान उपायुक्त मनीष रंजन, पूर्वी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त रह चुके हैं। पूर्वी सिंहभम में उप विकास आयुक्त के पद रहते हुए मनीष रंजन ने मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारियों की निगरानी व कई तरह के सुझाव दिए थे।
इसकी सतत निगरानी भी वे करते हैं। इस कारण जिला भी सर्वश्रेष्ठ रहा था। इस बार यह निगरानी सही तरीके से नहीं हो पाई।