जिले में 3524 शिक्षक गर्मी की छुट्टी के बाद भी छुट्टी पर ही हैं. हालांकि छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों ने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन दे दिया था.
पटना
सरकारी स्कूलों में करीब एक माह तक गर्मी की छुट्टी रहने के बाद 23 जून से स्कूल खुल चुके हैं. लेकिन गर्मी की छुट्टी के बाद भी जिले में हजारों की संख्या में शिक्षक अब भी छुट्टी पर ही चल रहे हैं. जिले में 3524 शिक्षक गर्मी की छुट्टी के बाद भी छुट्टी पर ही हैं. हालांकि छुट्टी पर चल रहे शिक्षकों ने छुट्टी के लिए पहले ही आवेदन दे दिया था. इ-शिक्षा कोष पोर्टल के अनुसार पटना जिले में कुल 22 हजार 905 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 17 हजार शिक्षक प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. इसके अलावा कई शिक्षक ऐसे भी हैं, जो गर्मी की छुट्टी के बाद बिना स्कूल पहुंचे ही फर्जी उपस्थिति दर्ज करा दे रहे हैं. जिले के 2316 शिक्षक ऐसे हैं, जो बिना आवेदन दिये ही छुट्टी पर हैं. इन शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर एक भी दिन उपस्थिति दर्ज नहीं करायी है. ऐसे शिक्षकों की खोज जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से की जा रही है. इसके साथ ही जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से फर्जी तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों की जांच करने की तैयारी की जा रही है. रैंडम जांच में जो शिक्षक फर्जी उपस्थिति बनाने के दोषी पाये जायेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
जिले के इस प्रखंड में इतने शिक्षक हैं अनुपस्थित
प्रखंड- अनुपस्थित- छुट्टी पर- उपस्थित
पटना सदर (अरबन)- 315- 339- 1670
पालीगंज- 125- 170- 1052दुल्हिन बाजार- 50- 108- 537
बिक्रम- 92- 139- 684बिहटा- 133- 236- 1102
नौबतपुर- 90- 238- 953मनेर- 97- 192- 858
दानापुर- 184- 225- 936फुलवारीशरीफ- 88- 159- 791
संपतचक- 56- 89- 412पुनपुन- 89- 147- 672
मसौढ़ी- 152- 212- 996धनरुआ- 157- 262- 1176
फुतहा- 86- 156- 756दनियावां- 35- 52- 318
खुसरूपुर- 50- 71- 427बख्तियारपुर- 86- 126- 630
बाढ़- 91- 106- 621मोकामा- 65- 124- 600
अथमलगोला- 49- 64- 315बेलछी- 30- 62- 329
घोसवरी- 39- 42- 241पंडारक- 90- 101- 537
पटना सदर (रूरल)- 67- 104- 452


