Thursday, April 16, 2026

चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी, 24 लाख रोजगार देकर रहेंगे; श्रम मंत्री संतोष सिंह का दावा

Share

श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होने कहा कि बिहार चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार देंगे। नीतीश कुमार का जो सपना है, उसे पूरा करने के लिए

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने दावा किया है, कि बिहार चुनाव से पहले 12 लाख नौकरियां और युवाओं को 24 लाख रोजगार देंगे। मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने के लिए श्रम विभाग भी संकल्पित है। चुनाव में हम लोग तभी जाएंगे, जब इस वादे को पूरा कर लेंगे। उन्होने कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि 10 लाख नौकरी और 20 लाख रोजगार देंगे। फिर उन्होने नौकरियां बढ़ाकर 12 लाख और रोजगार 24 लाख देने का ऐलान किया था।

श्रम मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि बीते 6 महीने में सिर्फ श्रम विभाग ही 43 हजार 714 लोगों को नौकरी के अवसर प्रदान किया है। आने वाले 10 महीनों में श्रम विभाग एक लाख युवाओं को रोजगार के अवसर देगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सपने को पूरा करेंगे। श्रम मंत्री ने कहा कि 16 जनवरी से राज्य के सभी जिलों में नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला 2024-25 का आयोजन होगा। इस मेला का उद्देश्य राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है। व्यावसायिक मार्गदर्शन देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

Read more

Local News