Friday, March 27, 2026

चिल्ड्रेन्स डे पर भूमि पेडनेकर ने एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है.

Share

चिल्ड्रेन्स डे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने उन बच्चों के बारे में एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, जिनकी कहानियों ने उन्हें एक एक्टर और एक व्यक्ति, दोनों के रूप में प्रभावित किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. सामाजिक मुद्दों पर जिक्र करते हुए भूमि ने बताया कि कैसे उनकी 2024 में आई फिल्म ‘भक्षक’ ने उन पर एक अलग छाप छोड़ी है.

  • 14 नवंबर को भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चों के साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में से एक तस्वीर उनकी फिल्म भक्षक की भी है. इन तस्वीरों को साझा करते हुए भूमि ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा है, जो किसी को भी भावुक कर सकता है.

भूमि ने अपने नोट में लिखा है, ‘इस चिल्ड्रेन्स डे पर, मेरा दिल उन सभी बच्चों के बारे में सोचकर भर गया है, जिनकी कहानियां मेरे साथ रहीं, मुझे आकार दिया और दुनिया को देखने के मेरे नजरिए को बदल दिया.’

भूमि ने अपनी फिल्म ‘भक्षक’ के बारे में जिक्र करते हुए लिखती हैं, ‘”भक्षक” एक एक्टर के रूप में मेरे सबसे कठिन सफर में से एक था. इसने मेरी आंखें उन कड़वी सच्चाइयों से खोल दीं जिनका सामना बहुत से बच्चे करते हैं, डर, खामोशी, अदृश्यता. उस सच्चाई को जीना, भले ही एक फिल्म के लिए, मुझे अंदर तक झकझोर गया. और फिर वे बच्चे हैं जिनसे मैं अभ्युदय आश्रम में मिली, जो लचीलेपन, खुशी, सपनों और एक आंतरिक शक्ति से भरे हुए हैं जो मुझे हर बार विनम्र बनाती है.’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘वे याद दिलाते हैं कि करुणा, सुरक्षा और सम्मान एक बच्चे को कितनी दूर तक ले जा सकते हैं. लेकिन “बच्चों” के बारे में मेरा विचार सिर्फ हम इंसानों से आगे तक फैला हुआ है. जब भी मैं भारत के मासूम, भरोसेमंद और कमजोर गली के कुत्तों को देखती हूं, तो मुझे इस धरती के बच्चे दिखाई देते हैं. गलियों में जन्मे, हमारी दया पर निर्भर, सुरक्षा, देखभाल और हमारी दुनिया में बिना किसी डर के जगह पाने के हकदार.’

आखिरी में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘वे भी आवाजहीन नन्हे प्राणी हैं जो एक ऐसी दुनिया में जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं जो हमेशा उनके लिए जगह नहीं बनाती. दुनिया को सभी के लिए सहानुभूति और जगह की जरूरत है. हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे.’

Read more

Local News