Monday, July 6, 2026

चार नाबालिकों को चोरी के आरोप में रस्सी से बांध गांव में घुमाया ….

Share

मुंगेर के बरियारपुर में कुछ बच्चों ने मिलकर एक घर से 25 किलो दाल चुरा ली और उसे दुकान में बेच दिया। जब घरवालों को पता चला तो उन्होंने चोरी में शामिल चार बच्चों को पकड़कर उनके हाथ रस्सी से बांध दिए और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरियारपुर (मुंगेर। जिले के बरियापुर प्रखंड स्थित झौवा बहियार पंचायत के वार्ड संख्या-छह निवासी रविंद्र मंडल के घर में रखे 25 किग्रा दाल को शनिवार दोपहर कुछ बच्चों ने चोरी कर दुकान में बेच दिया।

इसकी जानकारी जब घरवालों को मिली तो चोरी में संलिप्त चार बच्चों को पकड़ लिया और सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घुमाया। कुछ बुजुर्ग ने बच्चों के साथ ऐसा करते देख सभी के हाथ में बंधी रस्सी को खुलवाया।

इस बीच कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर हरिणमार थाना को पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दिया।

थानाध्यक्ष ऐके आजाद ने बताया कि चोरी के आरोप में कुछ बच्चों को पकड़कर ग्रामीणों ने गांव में घुमाया है। पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Read more

Local News