Saturday, March 28, 2026

 चाकू दिखाकर पैसे की छिनतई मामले में एक गिरफ्तार

Share

Giridih News: मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चाकू दिखाकर छिनतई करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटरूखा निवासी बासुदेव मंडल की शिकायत पर की गयी है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बासुदेव ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 29 मई को दूध लेकर घर जा रहे थे. इसी बीच पीछे से एक चारपहिया वाहन उन्हें चकमा देकर आगे की ओर बढ़ गया. उसमें चार लोग सवार थे. कुछ दूर पीछा किया, तो वाहन को बीच सड़क पर रोक दिया. उनसे पूछा कि वाहन को इतना तेज क्यों चला रहे हो, तो वे लोग वाहन से उतर गए और उनके पीछे चाकू लेकर दौड़ने लगे और चाकू दिखाकर पॉकेट से सात रुपये निकाल लिया और धमकी दी. आसपास के लोगों के जमा होने पर सभी वाहन लेकर फरार हो गए. इसके बाद घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना को दी.

क्या कहते हैं थानेदार

मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि शिकायत के आदार पर जांच कर घटना में शामिल आरोपी मो सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Table of contents [hide]

Read more

Local News